उरई, दिसम्बर 15 -- कोंच। कोंच तहसील क्षेत्र के जमरोही कलां गांव में कोर्ट से स्टे होने के बावजूद भी प्रधान पति समेत दो लोगों ने सरकारी रास्ते में नाली का निर्माण करा दिया, जिसको लेकर ग्रामीण ने सोमवार को एसडीएम ज्योति सिंह से िशकायत की है। ग्राम जमरोही कलां निवासी पूर्व प्रधान हरनारायण वर्मा पुत्र पुनु वर्मा ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में एक आम रास्ता है। आरोप हैै िक प्रधान पति ने न्यायालय के स्टे आदेश को दरकिनार करते हुए सरकारी रास्ते पर नाली का निर्माण करा दिया। और पट्टेधारकों को कब्जा भी करा दिया। एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधान द्वारा दी गई शिकायत की जांच कराई जा रही है। अगर मामला सत्य पाया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...