आरा, जून 23 -- -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नागोपुर गांव में सोमवार की सुबह हादसा -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र नागोपुर गांव में मंगलवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत किसान नागोपुर गांव निवासी स्व. भुटकी यादव के 41 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव थे। उनके बेटे ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह वे खेत में जा रहे थे। उस दौरान रास्ते में पहले से टूट कर गिरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गये और घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, तो परिजन पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। वहां चिकित्सक की ओर से उन्हें ...