गंगापार, अप्रैल 30 -- रास्ते में जलभराव का विरोध करने पर बाइक से बाजार जा रहे युवक को रोककर मां-बेटे ने पीटा। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत बरहाकला गांव निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र राजबली यादव ने मांडा पुलिस को तहरीर दी कि वह बुधवार सायं बाइक से बाजार जा रहा था। गांव के लोनियान बस्ती में सड़क पर जलजमाव का विरोध करने पर बस्ती के मुरारी यादव और उसकी मां ने गालियां देते हुए डंडे और लोहे के राड से उसे बुरी तरह पीटा। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...