अमरोहा, जून 18 -- जोया। रास्ते में छजली निकालने का विरोध करने पर दंपति संग मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बा जोया के मोहल्ला चौकीदारान निवासी शाहे आलम ने बताया कि बुधवार शाम पड़ोसी दानिश रास्ते में छजली निकाल रहा था। रात के समय यह कार्य करने का विरोध करने पर आरोप है कि दानिश, मोनिश पाशा, अनस और अरबाज एक राय होकर उसके परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद चारों ने धारदार चीज से हमला कर दिया। जिसमें उसकी पत्नी तहजीब जहां के सिर में चोट लग गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- मारपीट के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...