रास्ते में घेरकर युवक समेत दो को पीटा
पीलीभीत, मई 22 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी सोनू कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 19 मई को गांव में देशी शराब को दुकान के पास वह अपनी कैंटीन बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में नौ बजे पहले से मौजूद गांव के राकेश कुमार,छोटेलाल,टीकाराम, विक्रम और तीन अज्ञात लोगों ने उसको घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। लोहे की रॉड और लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। जब गांव के नरेश बचाने आया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.