अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा। रास्ते में घेरने के बाद पहले पिता की पिटाई की, इसके बाद शिकायत करने पहुंचे बेटों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना शहर के मोहल्ला मोती नगर की है। बीती चार जनवरी की शाम साढ़े सात बजे मोहल्ले में रहने वाले सतीश कुमार काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला प्रताप नगर के रहने वाले सगे भाई हिमांशु, ललित के अलावा इसी मोहल्ले के विवेक तथा रफातपुरा के रहने वाले दीपक ने उन्हें घेरकर पीट दिया। घायल होकर घर पहुंचे सतीश कुमार ने जब ये बात अपने बेटे कपिल और मयंक को बताई तो दोनों शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को पीटकर घायल कर दिया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.