सोनभद्र, मार्च 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। शाहगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बराक में रास्ते में घेरकर एक युवक की लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की शाम चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बराक निवासी अमित राज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की शाम करीब 5:30 बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही नीलमणी उर्फ जय हिंद पुत्र भुनेश्वर, नागमणी पुत्र भुनेश्वर, सुनील पुत्र नरेश तथा भुनेश्वर पुत्र हरि ने उसे रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि नीलमणी उर्फ जय हिंद ने डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर धनंजय, अनुप, पूजा, विफनी, ...