गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बारा नगर निवासी सत्यप्रकाश ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ते में घेरकर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार गुरुवार शाम वह पुराने घर से नए घर जा रहे थे, तभी गौतम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने साथियों को बुलाकर लाठी-डंडा, चाकू व सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में साहिल, जित्तू और राहुल भी रहे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...