गुड़गांव, जुलाई 25 -- पलवल ,हथीन।बहीन थाना अंतर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा तीन युवकों के साथ मारपीट कर बाइक और तीन मोबाइल फोन लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नूंह जिले के गांव नवाबगढ़ निवासी अरबाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी रोहित और समीर के साथ 23 जुलाई को बाइक से रिश्तेदारी में गांव खिल्लूका जा रहा था। रास्ते में गांव कोट के नजदीक एक होटल पर सामान लेने के लिए रुके, जहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने उनसे गांव के बारे में पूछताछ की। कुछ देर बाद वही युवक दो बाइकों पर सवार होकर गांव मिठाका के पास पहुंचे और उनकी बाइक रुकवाकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर उनकी बाइक और तीनों के मोबाइल लूट लिए तथा उन्हें जंगल में ले जाक...