रास्ते में घेरकर बदमाशों ने हलवाई को मारा चाकू, हालत गंभीर
बलिया, जून 25 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। श्राद्ध कर्म में भोजन बनाकर बाइक से भतीजा और पड़ोसी के साथ लौट रहे हलवाई को रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने चाकू मार दिया। गंभीर रुप से घायल हलवाई को सीएचसी नरही और फिर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर नरही पुलिस ने एक नामजद तथा आठ-दस अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धारा में केस दर्ज किया है।नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कलां निवासी 28 वर्षीय गोविंदा राजभर हलवाई का काम करता है। बुधवार को वह कथरिया गांव में आयोजित एक श्राद्ध कर्म में भोजन बनाने गया था। वहां से रात करीब साढ़े नौ बजे 12 वर्षीय भतीजा काजू और पड़ोसी श्रवण के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि लक्ष्मणपुर-कथरियां मार्ग पर इंका चौरा के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.