देवरिया, मार्च 16 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मनबढ़ युवकों ने दो सगे भाईयों को रविवार को रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी। जिससे वे दोनों घायल हो गए। मामले में घायल युवकों की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव निवासी गायत्री देवी पत्नी अजय का आरोप है कि रविवार को उनके दोनों बेटे अंकित और शिवम किसी काम से महुआडीह चौराहे पर जा रहे थे। कि उसी दौरान गांव के करीब आधा दर्जन मनबढ़ युवकों ने उन्हे रास्ते में घेर लिया और उनपर पंच, लाठी-डंडे व बेल्ट से हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से सिर पर भी वार किया, जिससे दोनों भाइयों का सिर फट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...