बलिया, जनवरी 31 -- रेवती। इलाके के परसिया निवासी 18 वर्षीय सुमित सोनी को शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी और चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुमित के पिता नागेंद्र का कहना है कि मेरा बेटा बलिया से घर लौट रहा था। इसी बीच वार्ड संख्या चार में घेरकर रेवती कस्बा निवासी चंदन साहनी, राकेश तुरहा और बड़क साहनी ने टांगी और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...