कानपुर, दिसम्बर 22 -- रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के मद्दूपुर मड़ैया गांव के सुनील सिंह रविवार को खेत पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही निरंजन सिंह,फूल सिंह,वीर सिंह, लालबहादुर आदि ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने बतायाकि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...