नोएडा, सितम्बर 29 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में रास्ते में घेरकर कार सवार को पीटने के मामले में दो नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जनता फ्लैट निवासी नवीन कुमार झा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रविवार को रात दस बजे के करीब वह कार से अपने घर आ रहे थे। रास्ते में संदीप, उनकी पत्नी और राहुल समेत अन्य लोगों ने कार रोक ली। सभी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह शिकायतकर्ता आरोपियों के चंगुल से निकला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। हालत गंभीर होने के चलते उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने संदीप, उसकी पत्नी, राहुल और तीनों के अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नामजद आर...