रामपुर, मार्च 4 -- मिलक से वापस आते समय रास्ते में मोबाइल गिरना भी एक युवक को महंगा पड़ गया। महंगा इसलिए कि मोबाइल किसी साइबर लुटेरे के हाथ पर लग गया। उसने ऑनलाइन पीड़ित के खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। इस मामले में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के आगापुर निवासी विशंभर का कहना है कि वह किसी काम से मिलक गया था। वापस आते समय तीन बत्ती चौराहे के पास उसका मोबाइल गिर गया। इसके बाद उसने मोबाइल को काफी तलाश किया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद उसने कोतवाली मिलक में मोबाइल गिरने की तहरीर भी दे दी थी। इसके बाद आठ फरवरी को वह पैसे निकालने के लिए बैंग या तो मालूम हुआ कि उसके खाते से करीब एक लाख दस हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद वह दूसरी बैंक में गया तो मालूम हुआ कि वहां के खाते से ...