रास्ते में गिरा एक लाख 30 हजार रुपये से भरा बैग, पुलिस ने लौटाया
बिजनौर, मार्च 13 -- धामपुर। पुलिस ने रास्ते में गिरा करीब 1 लाख 30 हजार रुपये से भरा बैग बरामद कर मालिक तक सुरक्षित वापस पहुंचा दिया। पुलिस के इस कार्य की सराहना की जा रही है। बुधवार की दोपहर मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद इश्तियाक, निवासी मोहल्ला तैयब साड़ी, कस्बा शेरकोट अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जैतरा रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक से नकदी से भरा बैग गिर गया। जिसमें लगभग एक लाख 30 हजार रुपये थे। जब उसे बैग गिरने का पता लगा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक व्यक्ति बैग उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर व्यक्ति की पहचान कर पकड़ लिया। व्यक्ति ने स्वीकारा कि बैग उसे रास्ते में पड़ा मिला। पुलिस ने बैग में पूरी रकम सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.