मेरठ, अप्रैल 24 -- जली कोठी पर रास्ते में गाय बांधने का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ा। आरोपियों ने सरियों व लाठी डंडों से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना देहली गेट पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जली कोठी अहमदनगर निवासी जीनत ने बताया कि वह पति संग बाजार जा रही थी। पड़ोसी शाकिर व शाहरूख ने रास्ते में गाय बांध रखी थी। गाय की रस्सी में उलझकर वह गिर गई। पति जुबैर ने इसका विरोध किया। इस पर शाकिर, शाहरूख ने लोहे की राड, लाठी डंडे व चाकू से उन पर हमला कर दिया। पति-पत्नी का सिर फोड़ दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गई। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने दोनों को बचाया। आरोपी फरार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.