फरीदाबाद, मार्च 7 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान एक युवक के सिर पर फावड़े से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊंचा गांव निवासी मुकेश ने बताया कि उसका भाई सोनू जागरण कार्यक्रमों में साउंड लगाने का काम करता है। शनिवार सुबह सोनू अपने ड्राइवर मोनू के साथ गोशाला के पास राठौर चौक स्थित गोदाम में सामान रख रहा था। इस दौरान उन्होंने अपनी पिकअप गोदाम के बाहर सड़क के किनारे खड़ी कर रखी थी, जिससे अन्य वाहनों के निकलने के लिए भी पर्याप्त जगह थी। आरोप है कि इसी दौरान पास में रहने वाला देवेन्द्र अपनी कार लेकर वहां ...