मिर्जापुर, मई 31 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के काशी सरपती गांव रास्ते में गंदा पानी बहाने के विरोध पर मनबढ़ों ने महिला समेत तीन की पिटाई कर दी। मारपीट में तीनों जख्मी हो गए। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने पीड़िता को वापस लौटा दिया, कहाकि जांच के बाद कार्रवाई होगी। क्षेत्र के काशी सरपती गांव स्थित सार्वजनिक रास्ते पर विपक्षी गंदा पानी बहा रहे थे। जिसका गांव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र ने विरोध किया। जिस पर विपक्षी आग बबूला हो गए। मनबढ़ों ने राजेंद्र प्रसाद, 42 वर्षीय शिवरानी पत्नी अजय और उनकी पुत्री 14 वर्षीय सानिया की पिटाई कर दी। जिससे तीनों जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों ने मामले को शांत कराया। पिटाई से क्षुब्ध पीड़ित शिकायत करने थाने पहुंचे। पुलिस ने यह कहकर वापस लौटा दिया कि पहले छानबीन होगी, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता शिवरानी देवी...