अमरोहा, मार्च 17 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में रविवार शाम घर के बाहर रास्ते में खेल रहे यूकेजी के छात्र पर अचानक दीवार गिर गई। गंभीर रूप से घायल छात्र की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राहुल खड़गवंशी का आठ वर्षीय बेटा अश्वनी घर के बाहर रास्ते में खेल रहा था। मोहल्ले के चार-पांच बच्चे कुछ दूरी पर खेल रहे थे। इस दौरान राहुल के घर की दीवार अचानक अश्वनी पर गिर गई। अश्वनी मलबे में दब गया। कुछ दूरी पर खेल रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचा दिया। आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने अश्वनी को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल अश्वनी को परिजन उपचार के लिए मेरठ ले जा रहे थे कि रास्ते मे...