मंडला, अगस्त 1 -- किसी भी प्रदेश के लोग या उस प्रदेश की सरकार ये नहीं चाहती, कि उनका प्रदेश इसलिए जाना जाए, कि एक बच्चे को ले जा रही एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से उसकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मंडला में ऐसा ही हुआ। यहां 21 साल के एक जवान एंबुलेंस में बैठकर इलाज के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही ऑक्सीजन खत्म हो गई। उस जवान बेटे ने तड़प-तड़पकर अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया।सामने आया दर्दनाक वीडियो मामला 27 जुलाई का है। 31 जुलाई को मामला तब सामने आया जब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मां और पिता तड़पते बच्चे को अपनी गोद में लिए हैं, और ऑक्सीजन खत्म हो जाने की वजह से उनका बेटा एंबुलेंस के अंदर एक अदद सांस लेने के लिए तरस रहा है और इसी तरह तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। यह भी...