देहरादून, अप्रैल 17 -- चंद्रबनी स्थित अमर भारती प्रभु कॉलोनी में आम रास्ते पर पक्का निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। वहीं शुक्रवार को रास्ता बंद खुलवाने की मांग पर लोग पूर्व पार्षद सुखवीर बुटोला के नेतृत्व में जिलाधिकारी के पास पहुंचे। वहां उन्हें ज्ञापन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में आवाजाही के लिए छोड़े गए रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रास्ते पर बजरी डाल दी गई है और लोगों को भड़काकर मार्ग बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरे परिवार द्वारा रास्ते पर टिन शेड का निर्माण भी किया गया है। यह भी पढ़ें- टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप, शिकायत जिससे लोगों की उस रास्ते से आवाजाही बंद हो गई है। सुखवीर बुटोला के अनुसार इस संबंध...