रुडकी, अप्रैल 8 -- लक्सर, संवाददाता। खानपुर थाना प्रभारी दिगपाल कोहली ने बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ निवासी अंकित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार अप्रैल को वह अपने साथी लोकेश निवासी फूलगढ़, अनुज कुमार निवासी टिकोला, मुजफ्फरनगर के साथ सगाई समारोह से वापस लौट रहे थे। दल्लावाला के पास पहुंचे तो रास्ते में गाड़ी के सामने पेड़ डालकर गाड़ी रोकी और मनोज निवासी फूलगढ़, थाना पथरी, अरुण निवासी नया महाराज नगर, मुजफ्फरनगर, मनोज नया गांव, मुजफ्फरनगर व अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि आरोपी तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...