नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 17 साल के नाबालिग की हत्या का पुलिस ने सात घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। आनंद पर्वत के नई बस्ती इलाके में मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने किशोर को 16 बार चाकू गोदा और बेरहमी से जान ले ली। मामले में पुलिस ने 19 साल के मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य साथी 17 और 15 साल के दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पीड़ित परिवार ने पुलिस पर हत्यारों को शह देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। मृतक के भाई मयंक ढींगरा ने दावा किया था कि हत्यारे आस-पास के इलाके के ही थे। उन्होंने आरोपियों के नाम भी पुलिस को दिए, लेकिन पुलिस की कार्रवाई काफी ढीली रही। मयंक ने आगे यह भी दावा किय...