वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति के तत्वावधान में निकाली जा रही प्रभातफेरी के नौवें दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दुर्गाकुंड स्थित क्षेत्रपालेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन किया। निर्धारित मार्ग से होते हुए भक्तगण संकट मोचन मंदिर पहुंचे। पूरे रास्ते श्रीराम और भक्त हनुमान को समर्पित भजन भक्तगण गाते रहे। ध्वजाएं अर्पित करने के बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...