गढ़वा, जून 24 -- गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार की दोपहर रास्ते पर मिट्टी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में जुमराती अंसारी के पुत्र 22 वर्षीय तस्लीम अंसारी, कलीम अंसारी की पत्नी 30 वर्षीय सरियम खातून, इजराइल अंसारी के पुत्र 25 वर्षीय सद्दाम अंसारी तथा जुमराती अंसारी के पुत्र 21 वर्षीय जैनुल अंसारी शामिल हैं। इनमें तस्लीम अंसारी एवं सरियम खातून को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का कारण जानकारी के अनुसार गांव के एक पुराने कच्चे रास्ते पर रियाज अंसारी, अस्मुद्दीन अंसारी सहित उनके परिवार के लोग अपने घर के सामने मिट्टी भरकर रास्ते को ऊंचा कर रहे थे। बताया गया कि उसी रास्ते से इजराइल अंसार...