अमरोहा, अप्रैल 9 -- ​हसनपुर, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। न केवल रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि, अर्थी लेकर भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।विकास खंड के बाईखेड़ा मिलक बाईपास मार्ग पर पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या बनी है। मंगलवार को गांव निवासी चंद्रसेन व बुधवार को 65 वर्षीय मोहन खड़गवंशी के निधन के बाद ग्रामीणों को उनकी शव यात्रा गंदे पानी और कीचड़ के बीच से निकालकर पूठ गंगा घाट तक ले जानी पड़ी। ग्रामीणों के मुताबिक बाईखेड़ा मिलक से गंगाचोली मार्ग पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से वर्षों से जलभराव की समस्या बनी है। घरों का गंदा पानी कच्ची सड़क पर जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा ...