रास्ते पर भरा पानी, आने जाने में हो रही परेशानी
श्रावस्ती, जून 5 -- गिलौला,संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला की ग्राम पंचायत चेतिया मुरार के मजरा बालानगर में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। श्रीपाल के घर के पास नाली न होने के कारण मुख्य मार्ग पर पानी भरा हुआ है, जिससे सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। बालानगर में एक दशक पहले नाली बनाई गई थी और खड़ंजा लगवाया गया था। लेकिन नालियां पूरी तरह से पट गई हैं और खड़ंजा धंस गया है। पूरी तरह से पटी पड़ी नालियों की सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है। इसके कारण घरेलू पानी का निकास नहीं है और पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। इस कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरे होने के कारण रास्ते की स्थिति खराब है। जिससे आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई बार छोटे-बड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.