मुजफ्फरपुर, मई 27 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय गांव में मंगलवार को दबंगों ने रास्ते पर चहारदीवारी खड़ी कर आवागमन बंद कर दिया है। मामले को लेकर बबन तिवारी ने थाने में शिकायत की है। इसमें शत्रुघ्न तिवारी समेत तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि मेरी हिस्से की जमीन से होकर घर तक आने-जाने का रास्ता है। उसी जमीन पर चहारदीवारी खड़ी कर आवागमन बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- रास्ते पर चहारदीवारी खड़ी कर आवागमन किया बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...