गौरीगंज, दिसम्बर 14 -- संग्रामपुर। क्षेत्र के ठेंगहा-बदलापुर-मड़ौली होते हुए टीकरमाफी को जाने वाली सड़क पर पंचायत भवन बदलापुर के पास नलों से निकला पानी सड़क पर फैल रहा है। जिससे सडक पर कीचड़ बना रहता है। इस रास्ते पर आने जाने वाले राहगीर परेशान हो रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि बदलापुर व ठेंगहा ग्राम पंचायत की सीमा पर होने के कारण पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लोगों ने समस्या का समाधान करवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.