गोरखपुर, मार्च 22 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुंडा कोड़रा मार्ग भट्ठे पर जा रही मिट्टी गिरकर हल्की बरसात में कीचड़ का रूप ले चुकी है। ऐसे में इस मार्ग पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। एक ग्रामीण ने तहसीलदार से शिकायत कर कारवाई की मांग की है। तहसीलदार ने नायब तहसीलदार को जांच कर कारवाई का निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के मुंडा कोड़रा निवासी अजय कुमार शुक्ल ने शिकायत में बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति का भट्ठा गांव के पास स्थित है। भट्ठे पर मिट्टी ले जाने के क्रम में भीटीरावत पटखौली मार्ग पर करीब ढेढ़ किलोमीटर मुंडा कोड़रा मार्ग पर मिट्टी गिरी पड़ी है। शुक्रवार व शनिवार सुबह हुई हल्की बरसात के कारण पूरी सड़क कीचड़ से सन गयी है। जिसपर चलना दूभर हो गया है। पीड़ित ने शिकायत कर भट्ठा मालिक पर कारवाई की ...