हरदोई, फरवरी 26 -- मल्लावां। ग्राम अकबरपुर निवासी शबनम ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि गांव की सार्वजनिक कच्ची सड़क पर मुस्ताक, सुल्तान, निसार, अंसार व जुबेर ने अवैध रूप से नींव भर दी। विरोध करने पर 25 फरवरी को आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए शबनम व उनकी देवरानी सुहाना के साथ मारपीट की। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.