मुरादाबाद, फरवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद में रास्ते पर अवैध कब्जे और दबंगई से परेशान एक ग्रामीण ने मंगलवार एसडीएम को प्रार्थना-पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसके निजी रास्ते पर जबरन कब्जा कर लिया है, जिससे परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम जाफराबाद निवासी शहाबुद्दीन पुत्र इब्राहिम ने बताया कि उसने अपनी कृषि भूमि से रास्ता छोड़ते हुए मकान का निर्माण कराया था लेकिन दबंग किस्म के लोग उस रास्ते पर पशुओं को बांध रहे हैं। पशुओं का गोबर और गंदगी घर तक फैल जाती है, जिससे रहना मुश्किल हो गया है। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि एक आरोपी स्वयं को पुलिस विभ...