उरई, फरवरी 11 -- उरई। मोहल्ला नया पटेल नगर में मकान को जाने वाले रास्ते पर दबंगों द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण कर लिए जाने से मकान निर्माण कार्य ठप हो गया है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने डीएम से कार्यवाई की मांग की। शहर के नया पटेल नगर निवासी लल्लू राम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कालिदास स्कूल के सामने वाली गली में कुछ दबंगों ने रास्ता खोदकर उस पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है और उनके प्लॉट तक निर्माण सामग्री नहीं पहुंच पा रही है, जिसके कारण मकान का निर्माण कार्य रुक गया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि वह कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया। रास्ता बाधित होने से मोहल्ले के अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने ड...