बाराबंकी, जनवरी 22 -- बाराबंकी। कोतवाली राम सनेही घाट क्षेत्र के पिथूरपुर मजरे तोरई गांव में बुधवार को रास्ते को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत कई लोग घायल हैं। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिथूरपुर मजरे तोरई गांव निवासी फूलचन्द्र पुत्र गुरु प्रसाद ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पुस्तैनी मंदिर की बाउंड्री के लिए पिलर उठवा रहे थे। समझौते के अनुसार रास्ते की जमीन छोड़कर पिलर लगाया गया था। इसी दौरान विपक्षी चन्द्र शेखर, रोली पाल और राम समुझ की पत्नी ने पिलर उखाड़ने का प्रयास किया। मना करने पर आरोप है कि जाति सूचक गालियां दी गईं और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पर चन्द्र शेखर ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर फट गया। आरोप है कि विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे पक्...