गोरखपुर, फरवरी 26 -- कैंपियरगंज। इलाके के गेरूई खुर्द गांव में आम रास्ते पर कब्जे और मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आशा ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि विपक्षी रास्ते पर अवैध निर्माण कर रहे थे। विरोध पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। दूसरी ओर सुनीता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके मकान की शटरिंग गिराकर मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का इलाज कराया गया है और मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...