छपरा, मार्च 8 -- दरियापुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के अकबरपुर में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोग लालाबाबू राय के घर पर चढ़ गए और मारपीट की।साथ ही घर में रखे बीस हजार रुपए व गहने लेकर फरार हो गए।जानकारी के अनुसार लालाबाबू राय के अपने पड़ोसी के साथ रास्ते का विवाद चल रहा है।इस विवाद को लेकर उसके पड़ोसी हथियार से लैस होकर उसके घर पर चढ़ गए और मारपीट शुरू कर दी जिसमें लालाबाबू राय,उसका पुत्र राहुल कुमार व उसका भतीजा रोहन कुमार बुरी तरह से घायल गया।घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसमें राहुल कुमार व रोहन कुमार को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।इस संबंध में घायल लालाबाबू राय के फर्द बयान पर आठ लोगों को खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिं...