प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सेठ पन्ना लाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया। गांव के निवासी जयशंकर और मोनू के बीच रास्ते का विवाद काफी समय से चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब सात बजे रास्ते को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। बाद में दोनों पक्ष की ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में मोनू गौतम, काजल, रंजन, सीता, गुड्डू, सरोज, भागीरथी, गुड़िया, बसंती, फूला, राहुल और सोनू समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों में बसंती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार...