मेरठ, मार्च 23 -- रास्ते के विवाद में दबंगों ने रिटायर्ड फौजी पर हमला कर दिया। गाली गलौज के बाद सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मवाना थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर बिराना निवासी ब्रजपाल सिंह रिटायर्ड फौजी हैं और वर्तमान में ढिकोली रोड स्थित एक भवन निर्माण सामग्री की दुकान करते हैं। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने गांव से दुकान जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दूधिया रिंकू ढिकोली कॉलोनी में अपनी गाड़ी खड़ी कर दूध खरीद रहा था, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। पीड़ित के अनुसार, यह स्थिति रोजाना बनी रहती है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। जब ब्रजपाल ने गाड़ी साइड करने को कहा, तो आरोपी ने ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी...