गढ़वा, जून 22 -- गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में रास्ते को लेकर सोमवार को हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान बबलू सोनी के 20 वर्षीय पुत्र सुनील सोनी के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया गया कि सुनील की मां घर का कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर गई थी। घर तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता होने के कारण वह उसी मार्ग से गुजर रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग रास्ते पर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसकी मां ने उसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि वाहिद अंसारी, रोजाहिद अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी व हालखोरी अंसारी ने लाठी-डंडे से हमला कर सुनील सोनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। परिजनों ने मामल...