कुशीनगर, जून 7 -- लक्ष्मीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 स्थित अमवा खास गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर शनिवार को एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर निर्माण कराने की मांग कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझाकर नीचे उतारा। फिलहाल सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है। युवक करीब दो घंटे तक टॉपर रहा।

विवाद का इतिहास अमवा खास निवासी शैलेन्द्र चौरसिया पुत्र रामकेवल चौरसिया और राधेश्याम गोंड पुत्र महात्म गोंड के बीच रास्ते को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। गांव स्तर पर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद एसडीएम कप्तानगंज मुहम्मद जफर ने मामले का संज्ञान लेते हुए 13 मई को नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ...