बगहा, मार्च 27 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के पचमवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए।दोनो पक्षो में जमकर मारपीट हुई है।इसमे आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए है।घटना शुक्रवार की है।जख्मी लोगो में नसीरुद्दीन मिया उर्फ भन्नु गद्दी, कैसुल आलम,नूर आजम, गफिर आलम,जमील अख्तर, सफिल अख्तर,नुरैसा ख़ातून शामिल है। इसमे से नसीरुद्दीन गद्दी,कैसुल आलम,जमील अख्तर व सफिल अख्तर को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि पचमवा चौक पर नसीरुद्दीन गद्दी की फर्नीचर की दुकान है।दुकान के पास से ही एक रास्ता है।रास्ते पर फर्नीचर नहीं रखने को लेकर बातचीत शुरू हुई और दोनो पक्ष आपस मे भिड़ गए।दोनो तरफ से जमकर लाठी डंडे चले।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि दोनो ओर से आवेदन मिला है।जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.