समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रवारा पंचायत के पुरुषोत्तमपुर में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष में भीषण मारपीट हो गई। इस घटना में पति-पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में दरोगा सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों ही पक्ष के लोगों के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की विस्तृत छानबीन में जुटी है। यह भी पढ़ें- खबर अपडेट, वजीरगंज : बसुआ में रास्ता एवं भूमि विवाद को लेकर मारपीट में 8 लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...