बरेली, जनवरी 8 -- फरीदपुर। रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर महिलाओं को निर्वस्त्र करके पीटने और छेड़खानी करने के आरोप की तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में चला आ रहा विवाद तुल पकड़ गया। पहले दोनों परिवारों के बीच गाली गलौज हुआ, इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे और सरिया लेकर आमने-सामने आ गए। उनमें जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। एक पक्ष में थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंगों ने युवती के साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़कर फेंक दिए। निर्वस्त्र होने के बाद युवती जान बचा...