गंगापार, जून 6 -- थाना क्षेत्र अन्तर्गत नेगुड़ा गांव निवासी विमलेश कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इनमें दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि तीन के हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...