फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। थाना क्षेत्र के उदयराजपुर मजरे भरसवां गांव में रास्ते के विवाद मारपीट हो गई। गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 17 मार्च की सुबह उसकी पत्नी सीमा देवी रास्ते में रखे कांटेदार बबूल को हटाने गई थी, जिसे माया देवी पत्नी जागेश्वर रंजिशन रखकर रोक रही थीं। इसी बात को लेकर माया देवी व उनकी पुत्री गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर मनोज पुत्र बच्छराज मौके पर पहुंचा तीनों ने मिलकर पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...