प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के दांदूपुर पड़ान निवासी कृष्णचंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस गांव के ननके यादव समेत परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 28 मई की रात नौ बजे करीब आरोपी खेत से जबरन रास्ता खोदवा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़ित में पुलिस को सूचना दी तो आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...