जौनपुर, मार्च 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के शेखवलिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक ही पक्ष के दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार रात गांव में आने-जाने के रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने राम आशीष यादव पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे वीरेंद्र यादव, कविता यादव और सुशीला यादव को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राम आशीष यादव की हालत गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.