गोरखपुर, मई 19 -- चौरीचौरा। क्षेत्र के शत्रुघनपुर गांव में नल गाड़ने और रास्ते के विवाद को लेकर मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रंजना देवी ने तहरीर में बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले उनके पट्टीदार अंगारी देवी, मुकेश, उमेश और रूना ने नल गाड़ने तथा रास्ता रोकने को लेकर उन्हें और उनकी मां को बुरी तरह पीट दिया। पीड़िता के अनुसार जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के दौरान उनकी मां के सीने के पास फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। आरोप लगाया कि आरोपी लगातार गाली-गलौज और जानमाल की धमकी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...