गोंडा, जून 5 -- वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटपुरवा की रंजनी सिंह पत्नी रमाशंकर सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि गुरुवार शाम को रास्ते के विवाद को लेकर गांव के विक्रम सिंह, किरण सिंह पत्नी शिवकुमार सिंह, मंजू सिंह पुत्री विक्रम सिंह, इंदू सिंह पुत्री शिव कुमार सिंह ने मिलकर सहन पर आकर उसे, बेटियों रिया सिंह व रिचा सिंह को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़ व डंडे से मारा पीटा। साथ दोबारा फिर मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...